Breaking News
Wed. Mar 18th, 2026

भावभीनी विदाई – उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ 🌼

शेयर करें

18/03/2026 🚨💥🌼 भावभीनी विदाई – उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ 🌼

(अधीक्षक नन्द किशोर सतपथी द्वारा)
लमडांड के इस पावन आंगन से,
आज विदा का पल आया है,
हंसते-खेलते इन चेहरों पर,
आज थोड़ा सा साया है।
राजू की वो सरल मुस्कान,
दिलों में हमेशा बस जाएगी,
ऋतिक का जोश और जज़्बा,
नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
दिनेश की मेहनत की चमक,
एक दिन जरूर रंग लाएगी,
जुगेश्वर का अटूट हौसला,
हर मुश्किल को हराएगा।
विकास अपने नाम सा बढ़े,
नई राहें खुद बनाएगा,
लक्ष्मी राम का उजियारा,
हर दिशा में फैल जाएगा।
पीयूष की प्रतिभा दमकेगी,
जैसे सूरज की पहली किरण,
अमल और असीम की उड़ान,
छू लेगी सफलता का गगन।
देवेंद्र का आत्मविश्वास,
हर मंजिल को आसान करेगा,
अंकित का दृढ़ संकल्प,
हर सपना साकार करेगा।
तुम सबने इस छात्रावास को,
अपनी हंसी से महकाया है,
हर एक याद, हर एक पल,
दिल में सहेज कर रखा है।
गुरुओं का स्नेह, आशीर्वाद,
हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा,
मेहनत और सच्चाई का मार्ग,
तुम्हें सफलता तक ले जाएगा।
यह विदाई नहीं, एक नई शुरुआत है,
जहाँ से तुम्हारा भविष्य संवरना है,
हर कठिनाई को पार कर,
तुम्हें जीवन में आगे बढ़ना है।
आपका
नन्द किशोर सतपथी (प्र.पा.एवं प्र. छात्रा. अधी.)
प्री मैट्रिक आदि. बालक छात्रा. लमडांड



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post