Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

छत्तीसगढ़ के अधिकृत करियर काउंसलिंग सेंटर से छात्रों को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन

शेयर करें

छत्तीसगढ़ के अधिकृत करियर काउंसलिंग सेंटर से छात्रों को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन

रायपुर/सरगुजा, 20 मई 2025 – प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में एक नई पहल सामने आई है। भारत सम्मान शिक्षण संस्थान, को Anjaneya University, रायपुर ने करियर काउंसलिंग सेंटर संचालित करने की औपचारिक अनुमति प्रदान की है। यह सेंटर अब विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए छात्रों को शिक्षा, रोजगार और करियर निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान करेगा

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है:
“संस्थान को सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र, कार्यशालाएं एवं गाइडेंस प्रोग्राम आयोजित करने की अधिकृत अनुमति दी जाती है। इसका उद्देश्य शैक्षणिक एवं करियर संबंधी सहायता प्रदान करना है, जिससे छात्र अपने भविष्य के निर्णय सही दिशा में ले सकें।”स्थानीय स्तर पर मिलेगा सीधा लाभ
संस्थान के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा,“यह केंद्र अंबिकापुर और सरगुजा अंचल के विद्यार्थियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यहां के छात्र अब स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण करियर मार्गदर्शन पा सकेंगे, जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।” यह पहल न केवल छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, बल्कि पूरे अंचल में शिक्षा क्षेत्र की एक नई शुरुआत का संकेत भी देती है।अधिक जानकारी के लिए संस्था द्वारा अधिकृत फोन नंबर 09243547862 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साँथ ही यूनिवर्सिटी के वेबसाईट anjaneyauniversity.ac.in पर जाकर आप यूनिवर्सिटी के सारे कोर्स (पाठ्यक्रम) देख व दाखिला पा सकते हैं।
भारत सम्मान शिक्षण संस्थान द्वारा यह भी बताया गया कि यूनिवर्सिटी ने हमारी संस्थान पर न सिर्फ सरगुजा संभाग बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ में कार्य करने की अनुमति प्रदान की है। संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर कार्य करने की योजना बनाई जा चुकी है संस्था के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा लीड किया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों के लिए 09303890212 पर संस्था के विस्तार हेतु कॉल किया जा सकता है।
सेंटर को लेकर निर्धारित शर्तें:
सेंटर को विश्वविद्यालय द्वारा तय किए गए मानकों और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
सभी काउंसलिंग सत्रों का रिकॉर्ड रखना और समय-समय पर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या उद्देश्य से हटकर प्रयोग की स्थिति में अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post