लैलूंगा: करमा महोत्सव के उपलक्ष्य में लैलूंगा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, बड़े नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी में भव्य तैयारियां
रायगढ़ जिले के लैलूंगा में 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आगमन तयp है। उनके साथ ओपी चौधरी और राधेश्याम राठिया जैसे बड़े नेता भी इस महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
मुख्यमंत्री की लैंडिंग कुंजारा हेलीपेड पर होगी, और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड के 3 किलोमीटर क्षेत्र को ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। कलेक्टर और एसडीएम सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के स्वागत में पूरी तरह जुटे हुए हैं।
करमा महोत्सव लैलूंगा की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, और इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति से स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

ल