Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई*

शेयर करें

21/11/2025.*कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई*

*धरमजयगढ़ के पीपरमार गोदाम में 12 लाख रुपए से अधिक का 400 क्विंटल अवैध धान जब्त*

रायगढ़, 21 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने तथा अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर आज तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम-पीपरमार में 400 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई। जिसकी कुल राशि लगभग 12 लाख 40 हजार रुपए होगी। यह कार्रवाई एसडीएम धरमजयगढ़ श्री प्रवीण भगत के नेतृत्व में संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
एसडीएम धरमजयगढ़ श्री भगत ने बताया कि संयुक्त दल द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान ग्राम-पीपरमार गोदाम में मुकेश अग्रवाल अधिसूचित कृषि उपज के स्वामी जितेन्द्र अग्रवाल के पास 400 क्विंटल अवैध धान भंडारित पाया गया। जिसें जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन एवं कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। अनुविभागीय स्तर पर गठित टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। अवैध धान भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मण्डी निरीक्षक घरघोड़ा श्री नारायण दास मौजूद रहे।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post