Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

लैलूँगा में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक! वीरेंद्र साव बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

शेयर करें

14/01/2026******लैलूँगा में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक! वीरेंद्र साव बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

लैलूँगा। आगामी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने लैलूँगा में बड़ा और निर्णायक दांव चल दिया है। संगठन को नई धार देने के उद्देश्य से वीरेंद्र साव को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूँगा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
वीरेंद्र साव को जमीनी नेता, कार्यकर्ताओं की आवाज और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने वाला चेहरा माना जाता है। वर्षों की सक्रिय राजनीति, संघर्ष और संगठनात्मक अनुभव के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी ताजपोशी के बाद कांग्रेस खेमे में जोश और उत्साह का माहौल है, वहीं विरोधी दलों में चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र साव की नियुक्ति का सीधा संदेश है कि कांग्रेस अब ग्रामीण इलाकों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने जा रही है। संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों का पुनर्गठन और जनसमस्याओं को लेकर आक्रामक राजनीति उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगी।
नए अध्यक्ष बनने के बाद वीरेंद्र साव ने कहा कि वे हर कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे और जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से उठाएंगे।
कुल मिलाकर, लैलूँगा में वीरेंद्र साव की ताजपोशी को कांग्रेस का राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में साफ नजर आएगा।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post