26/03/2026 🚨💥💥💥लैलूंगा में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ेगा जनसैलाब

लैलूंगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के पावन अवसर पर लैलूंगा में इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर नगर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा नगर राममय हो जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल होंगे, जिससे लैलूंगा की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है। शोभायात्रा के मार्ग को सजाने के साथ-साथ जगह-जगह स्वागत मंच भी तैयार किए जा रहे हैं, जहां पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार, यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगी। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
रामनवमी के इस पावन पर्व पर लैलूंगा एक बार फिर भक्तिमय माहौल में रंगने को तैयार है। 🚩




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
