13/04/2026 🚨🎉 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया जागरूकता का संदेश

लैलूंगा। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भाजपा मण्डल लैलूंगा के शक्तिकेंद्र भेड़ीमुड़ा ‘ब’ अंतर्गत मतदान केन्द्र केराबाहार में एक सराहनीय पहल देखने को मिली।
केराबाहार पंचायत के मण्डल पारा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूरे परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान न केवल बाबा साहब के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि उनके बताए मार्ग—समानता, स्वच्छता और जागरूकता—पर चलने का संकल्प भी है।
👉 इस पहल के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
