18/04/2026 🚨💥सड़क हादसे ने छीनी हंसमुख शख्सियत की जिंदगी अग्रवाल समाज में शोक की लहर, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांत उपाध्यक्ष रवि निगानिया का असामयिक निधन

लैलूंगा/क्षेत्रीय रिपोर्ट
अग्रवाल समाज के बेहद प्रिय, मिलनसार और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले प्रांत उपाध्यक्ष एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े सक्रिय सदस्य रवि निगानिया का सड़क दुर्घटना में अचानक निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि समाज और व्यापारिक जगत को भी गहरा आघात पहुंचाया है।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई। खबर मिलते ही समाज के लोगों में स्तब्धता छा गई—हर कोई इस दुखद घटना को लेकर स्तब्ध और भावुक नजर आया।
रवि निगानिया अपनी सरलता, सौम्य व्यवहार और समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। उनका यूं अचानक चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। हर वर्ग के लोग उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
समाजजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
