Breaking News
Sun. Mar 29th, 2026

लैलूंगा में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार, खुशियों और उल्लास का माहौल

शेयर करें

25/12/2025.***लैलूंगा में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार, खुशियों और उल्लास का माहौल

लैलूंगा।
नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिसमस का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की थीं। चर्चों को रंग-बिरंगी रोशनी, मोमबत्तियों और सजावटी सामानों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म की कथा सुनाई गई और शांति, प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया गया। इसके बाद एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं और केक काटकर खुशी साझा की गई।
बच्चों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सांता क्लॉज की वेशभूषा में लोगों ने बच्चों को टॉफी, चॉकलेट और उपहार वितरित किए। वहीं युवाओं और महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्व की रौनक बढ़ाई।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों ने कहा कि क्रिसमस केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। लैलूंगा में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में क्रिसमस का पर्व मनाया गया, जिससे क्षेत्र में आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post