08/01/2026******एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयः कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से प्रारंभ*
रायगढ़, 7 जनवरी 2026/ शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 08 जनवरी एवं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। वेबसाईट में आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि 01 मार्च 2026 नियत की गई है। प्रवेश परीक्षा से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। विभाग ने सभी जिलों के प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों को भली-भांति अध्ययन कर विद्यार्थियों से समय पर आवेदन भरवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाती है।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
