Breaking News
Tue. Jul 21st, 2026

***गरीबों का हक़ दबा! गंझियाडिह में PDS संचालक की दबंगई, 3 महीने से नहीं मिला चावल

शेयर करें

06/04/2026 🚨💥***गरीबों का हक़ दबा! गंझियाडिह में PDS संचालक की दबंगई, 3 महीने से नहीं मिला चावल📍 ग्राम पंचायत गंझियाडिह से बड़ी खबर
ग्राम पंचायत गंझियाडिह में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाला राशन पिछले तीन महीनों से ग्रामीणों को नहीं दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जब भी ग्रामवासी राशन लेने पहुंचते हैं तो संचालक द्वारा “आज दूंगा, एक सप्ताह में दूंगा” कहकर लगातार टालमटोल किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी उन्हें चावल नहीं मिला, जिससे गरीब परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। कई परिवारों के सामने भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
😡 ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामवासियों का कहना है कि यह सीधा-सीधा गरीबों के हक़ पर डाका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर दोषी संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और बकाया राशन तुरंत वितरित कराया जाए।
⚠️ प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद अब तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post