Breaking News
Wed. Mar 18th, 2026

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर*

शेयर करें

18/03/2026 🚨**जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर**जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर**अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश**कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा*ायगढ़, 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने जनदर्शन, जनसमस्या निवारण शिविर, पीजीएन और पीजी पोर्टल में दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिक संख्या में लंबित प्रकरण वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधोसंरचना विकास से जुड़े आवेदनों, विशेषकर सड़क निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के प्रस्तावों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव तैयार करते समय क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए तथा व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 19 मार्च को पुसौर तथा 20 मार्च को विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत छाल में तहसील स्तर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आमजन अपनी शिकायतें, मांग और आवेदन सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने कहा कि भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती में जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी इच्छुक युवा इस अवसर से वंचित न रहे। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में कलेक्टर ने जल संचय एवं जन भागीदारी पोर्टल की प्रगति, ईएसआईसी अस्पताल की सुविधाएं, औद्योगिक श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), पेरोल प्रकरणों का समय पर निराकरण, जेल में बंदियों को विधिक सहायता, भू-अभिलेखों का अद्यतन, एफआरए नामांतरण, पीएम गतिशक्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी में बच्चों का पंजीयन, धान उठाव, बालिका शौचालय निर्माण, जल जीवन मिशन, पीएम किसान योजना के सत्यापन, ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, ई-आफिस ऑनबोर्डिंग और मोबाइल टावर स्थापना जैसे विषयों पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post