Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा का त्रैवार्षिक निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न — जोगी राम आर्य बने प्रांताध्यक्ष

शेयर करें

लैलूंगा, 22 जुलाई 2025.छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा का त्रैवार्षिक निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न — जोगी राम आर्य बने प्रांताध्यक्ष

रायगढ़, 20 जुलाई 2025 —
छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा की त्रै वार्षिक साधारण सभा एवं निर्वाचन आज दिन रविवार को अग्रोहा भवन, गौरी शंकर मंदिर रोड, रायगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आर्य दयानंद सेवा आश्रम के महामंत्री श्री जोगेंद्र खट्टर एवं दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष (प्रधान)पद पर माननीय जोगी राम आर्य जी ने विजय प्राप्त की। वहीं माननीय अवनीभूषण पुरंग जी मंत्री पद पर तथा माननीय योगी राम साहू जी कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए आर्य समाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभा का समापन वैदिक मंत्रोच्चार एवं राष्ट्रहित में आर्य समाज के योगदान की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post