26/01/2026 जतरा में सरस्वती पूजा के अवसर पर कबाड़ी खेल समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न


ग

्राम जतरा में आज विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित कबाड़ी खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजययोद्धा, माननीय श्री मनोज अग्रवाल जी, कुंजारा शक्ति केंद्र प्रभारी श्री हरिहर मुन्ना कौशिक जी, गेमकेला बीडीसी पुष्पांजलि पैंकरा जी, ग्राम पंचायत जतरा के सरपंच, उपसरपंच सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खेलों को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करने की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी अधिक सफल एवं यादगार बन गया।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
