04/05/2026 🚨💥 💥 * लैलूंगा जनपद पंचायत का आधार केंद्र बना परेशानी का कारण, कई दिनों से भटक रहे ग्रामीण
लैलूंगा जनपद पंचायत परिसर में संचालित आधार कार्ड केंद्र इन दिनों ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। केंद्र खुला तो रहता है, लेकिन वहां न तो कोई संचालक मौजूद रहता है और न ही आधार से जुड़ा कोई कार्य हो पा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग, विशेषकर छोटे-छोटे बच्चों को लेकर, तेज गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। कई लोग पिछले 4 दिनों से तो कुछ एक सप्ताह से लगातार केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आधार कार्ड आज के समय में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है, जिसके बिना सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आधार केंद्र में नियमित रूप से संचालक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बार-बार भटकना न पड़े और समय पर उनका कार्य हो सके।
प्रशासन से अपेक्षा:
इस गंभीर समस्या को देखते हुए आवश्यक है कि जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार करे, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और आधार संबंधी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
