Breaking News
Thu. Mar 12th, 2026

केंकराझरिया और लमडांड संकुल में रचनात्मक लेखन हेतु शिक्षकों का सम्मान 🌸

शेयर करें

11/03/2026 🚨💥💥🌸 केंकराझरिया और लमडांड संकुल में रचनात्मक लेखन हेतु शिक्षकों का सम्मान 🌸

लैलूंगा/केंकराझरिया – आज संकुल केंद्र केंकराझरिया में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रचनात्मक लेखन कार्य के अंतर्गत तैयार जिला स्तरीय पुस्तिका में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांति सिदार एवं नन्द किशोर सतपथी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, संकुल प्राचार्य जी.बी. साहू, संकुल समन्वयक गोपाल पटेल तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहित क्षेत्र के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राथमिक शाला गेरूपनी के प्रधान पाठक कांति सिदार तथा शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा के प्रधान पाठक नन्द किशोर सतपथी को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की जिला स्तरीय पुस्तक में उनके रचनात्मक लेखन के लिए सम्मानित किया गया। उनके लेखन से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। यह पहल अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध हो रही है।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सृजनात्मकता को बढ़ावा मिलता है, जिससे विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post