16/06/2026 💥*माध्यमिक शाला केराबहार में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव


ल

ैलूंगा विकासखंड के अंतर्गत माध्यमिक शाला केराबहार, संकुल भकुर्रा में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप सरपंच धनीराम प्रधान, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष केसबो पैंकरा, पालक वेणुधर गुप्ता, जय कुमार प्रधान सहित अन्य अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अतिथियों एवं शाला परिवार द्वारा तिलक-चंदन लगाकर, पुष्पमाला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक विद्यालय में प्रवेश कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों को अतिथियों के करकमलों से पाठ्य पुस्तकें एवं गणवेश प्रदान किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक भानु लाल नायक, शिक्षक प्रमोद कुमार पैंकरा, कान्हू राम गुप्ता सहित समस्त शाला परिवार की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में नव सत्र के शुभारंभ को लेकर उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
