Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

धान उपार्जन केंद्रों में मिल रही उत्कृष्ट सुविधाएं, किसानों में उत्साह का माहौल*

शेयर करें

24/11/2025 *धान उपार्जन केंद्रों में मिल रही उत्कृष्ट सुविधाएं, किसानों में उत्साह का माहौल*

*ग्राम बायंग के किसान जय चौधरी ने शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार*

रायगढ़, 24 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप, वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों तथा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। केंद्रों में पेयजल, छाया, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, सीसीटीवी एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के कारण किसानों में उत्साह का माहौल है और प्रतिदिन धान विक्रय के लिए किसानों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
उपार्जन केंद्र बायंग में धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम के किसान श्री जय चौधरी ने बताया कि उन्होंने 12 से 13 एकड़ भूमि में धान की खेती की है और इस वर्ष 200 से 225 क्विंटल उत्पादन की संभावना है। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए टोकन प्रक्रिया से लेकर तौल तक पूरा कार्य व्यवस्थित एवं सुगम रहा और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। किसान श्री चौधरी ने कहा कि उपार्जन केंद्र में पेयजल, छाया सहित सभी सुविधाएं उत्कृष्ट हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन की सुविधा उपलब्ध है। शासन-प्रशासन द्वारा प्रदत्त व्यवस्थाओं से हम किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं। धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होने से किसानों में उत्साह एवं भरोसा दोनों बढ़ा है। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post