Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

कोडासिया में सुशासन त्यौहार का भव्य आयोजन, ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

शेयर करें

लैलूंगा 29.05.2025कोडासिया में सुशासन त्यौहार का भव्य आयोजन, ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारीाजा देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थितिलैलूंगा, 29 मई 2025: लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कोडासिया में “सुशासन त्यौहार समाधान शिविर” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना रहा।इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजा देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत ने की, वहीं जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया, जनप्रतिनिधि श्रीमती सांता भगत, पनत राम भगत, रमेश होता (मंडल अध्यक्ष राजपुर), दीपक सिदार (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), मनोज सतपति (मंडल अध्यक्ष लैलूंगा), संजय पटेल (मंडल अध्यक्ष मुकडेगा), पूर्व मंडल अध्यक्ष परेस्वर प्रधान, ललित यादव, अमर साय नाग, वीरेंद्र राठिया, हेमसागर नाग, श्रीमती सोभागी गुप्ता समेत क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीआरसी, बीएओ, खाद्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय अधिकारी भी सक्रिय रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री फलेश्वर पैंकरा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान पंजीयन, खाद-बीज वितरण, नलकूप खनन आदि विषयों पर जानकारी दी। वहीं उद्यान विभाग के श्री जे. एस. तोमर ने पपीता, आम, लीची की खेती, बाउंड्रीवाल फेंसिंग जैसी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त करने के उपाय बताए।राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “सुशासन त्यौहार जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच एक मजबूत पुल का कार्य करते हैं।”ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे शासन से सीधे जुड़ने का एक प्रभावशाली मंच बताया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post