Breaking News
Mon. Feb 23rd, 2026

*कोटवारों द्वारा संधारित मुसाफिर रजिस्टर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

शेयर करें

23/02/2026 💥💥*कोटवारों द्वारा संधारित मुसाफिर रजिस्टर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण**पंचायतों में मुसाफिर रजिस्टर संधारित करना ग्राम स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य, इससे सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने का आधार मिलता है**हर पंचायत में अनिवार्य रूप से अद्यतन होने चाहिए मुसाफिर रजिस्टर**सभी एसडीएम (राजस्व) को दिए निर्देश, वनांचल ग्राम छाल के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सुदृढ़ीकरण पर जोर*रायगढ़, 23 फरवरी 2026। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने ग्राम छाल पहुंचकर पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कोटवार द्वारा संधारित किए जाने वाले मुसाफिर रजिस्टर का अवलोकन किया और इसे ग्राम स्तरीय प्रशासन का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए इसकी अनिवार्यता और उपयोगिता बताया गया। उल्लेखनीय है कि समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कोटवारों के माध्यम से संधारित होने वाले मुसाफिर, पलायन रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए थे।इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम छाल में इस महत्वपूर्ण रजिस्टर की जांच भी की। उन्होंने कहा कि मुसाफिर रजिस्टर केवल औपचारिक अभिलेख न रहकर ग्राम में आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी, गतिविधियों और आपातकालीन समन्वय का आधार होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रजिस्टर में सभी आवश्यक प्रविष्टियां नियमित रूप से की जाएं तथा इसे अद्यतन स्थिति में रखा जाए।
उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में कोटवारों द्वारा मुसाफिर रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक पंजियों का अनिवार्य रूप से संधारण सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि यह रजिस्टर ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था, पलायन की निगरानी, बाहरी व्यक्तियों की जानकारी तथा आपात स्थिति में त्वरित सूचना संप्रेषण के लिए अत्यंत उपयोगी है।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि रजिस्टर में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अधिकारियों के अद्यतन संपर्क नंबर दर्ज हों, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत समन्वय स्थापित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम छाल के पंचायत भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में स्थित शासकीय भवनों की स्वच्छता, अभिलेखों की सुव्यवस्था तथा लोक सेवा केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन रजिस्टरों की भी समीक्षा की गई और अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान धरमजयगढ़ एसडीएम श्री प्रवीण भगत, कृषि एसडीओ प्रभास शंकर सिंह, तहसीलदार लोमस मिरी, जनपद सीईओ एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post