22/11/2025.*लैलूंगा। क्षेत्र में अवैध धान की खरीद–फरोख्त लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे रोकने में प्रशासन पूरी तरह विफल दिखाई दे रहा है। अवैध धान के दलाल खुले तौर पर सक्रिय हैं, जिससे सरकारी व्यवस्था को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।लैलूंगा क्षेत्र में चार जगह बेरीकेट जमुना,हड़ीपानी,तोलमा,लंमडाड, फिर भी नहीं रोक पा रहे हैं।जबकि शासन के ओर से कृषि राजस्व जनपद पुलिस की टीम तैनात की गईं है।


स्थानीय किसानों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आए दलाल कम कीमत पर धान खरीदकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद जाँच और निगरानी व्यवस्था में ढील साफ़ दिख रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे, वरना स्थिति और गंभीर हो सकती है। मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी बड़ी अनियमितता को रोकने में ढिलाई क्यों बरती जा रही है।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
