23/10/2025. लैलूंगा गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर लैलूंगा नगर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के रंगों से सराबोर रहा। नगर के यादव समाज ने परंपरा, आस्था और एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए विशाल रैली का आयोजन किया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री। रैली में श्रद्धालु गाय-गौरा की पूजा-अर्चना करते, भक्ति गीत गुनगुनाते और श्रीकृष्ण भगवान के जयघोष लगाते आगे बढ़ते रहे।इस अवसर पर नगर में जनसमूह उमड़ पड़ा। रैली के साथ महिलाएँ थाल में दीप लिए चल रहीं थीं तो युवा वर्ग झांकी और गोवर्धन पर्व की झलक प्रस्तुत कर रहे थे।


व

हीं नगर के कोने-कोने से “गोवर्धन महाराज की जय”, “जय गोपाल, जय गोविंद” जैसे नारे गूंज उठे। लैलूंगा के यादव समाज के प्रमुखों ने बताया कि गोवर्धन पूजा केवल पर्व नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण द्वारा स्थापित “प्रकृति, पशु और मानव के प्रेम” का प्रतीक है। द्वापर युग में जब इंद्रदेव ने ब्रजभूमि पर प्रलयकारी वर्षा बरसाई थी, तब नन्हे कृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गौमाता की रक्षा की थी। तभी से यह दिवस “गोवर्धन पूजा” के रूप में श्रद्धा से मनाया जाता है। यादव समाज, जो स्वयं श्रीकृष्ण की वंश परंपरा से जुड़ा है, इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करता है। गाय-बैलों को स्नान कराकर, तिलक लगाकर, पुष्पमालाओं से सजाया जाता है और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया जाता है। यह पर्व मानवता और पशु-पक्षियों के प्रति करुणा और स्नेह का सन्देश देता है।नगर के हर कोने में भक्ति का आलोक झिलमिला उठा। गोवर्धन पूजा का यह भव्य आयोजन लैलूंगा की सांस्कृतिक जीवंतता का परिचायक बना — जहाँ श्रद्धा ने परंपरा से हाथ मिलाया और कृष्ण-भक्ति की धारा में पूरा नगर डूब गय।
गिरी गोवर्धन पूजा समारोह यादव भवन, राधा कृष्ण मंदिर, में मुख्य अतिथि माननीय श्री दीपक सिदार जी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों श्रीमती ज्योति भगत जी अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा,श्री मनोज अग्रवाल जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा,श्रीमती स्नेहलता सिदार जी जिला मंत्री भाजपा रायगढ़,श्री मनोज सतपथी जी अध्यक्ष भाजपा मंडल लैलूंगा,श्री रमेश होता जी अध्यक्ष भाजपा मंडल राजपुर,श्री संजय पटेल जी अध्यक्ष भाजपा मंडल मुकड़ेगा, श्री पारेश्वर नाथ प्रधान जी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपुर,श्रीमती पूनम कौशिक जी महामंत्री भाजपा मंडल लैलूंगा,श्री गौरीशंकर पटेल जी महामंत्री भाजपा मंडल राजपुर,श्री निर्मल यादव जी महामंत्री भाजपा मंडल मुकडे़गा,श्रीमती सावित्री भगत जी उपाध्यक्ष भाजपा मंडल राजपुर,श्रीमती शकुंतला राठिया जी पूर्व बीडीसी ,श्री अवध राम पटेल जी भाजपा सक्रिय सदस्य लैलूंगा,श्री शेखर जायसवाल जी अध्यक्ष पत्रकार प्रेस क्लब लैलूंगा,एवं यादव समाज के अध्यक्ष दिनेश यादव जी, यादव समाज जिला अध्यक्ष श्री महेश्वर प्रसाद यादव जी नगर अध्यक्ष संजय यादव जी, उपाध्यक्ष इंद्रजीत यादव जी, प्रमोद यादव जी, मुकुत राम यादव जी, राजेश यादव जी, श्रवण यादव जी ,हेमसागर यादव जी,गुरू चरण यादव जी, चरण साय यादव जी,पदमन यादव जी, संतोष यादव जी ,पूरन यादव जी, भानू प्रसाद यादव जी,मुनेश्वर यादव जी, कार्तिक यादव जी, लक्ष्मण यादव जी, कमलेश यादव जी,और यादव समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
