लैलूंगा,02.03.2025:





नगर पंचायत लैलूंगा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद दिनांक 02- 03- 2025 दिन रविवार को सुबह 12 बजे से नगर पंचायत भवन परिसर लैलूंगा में नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। उक्त शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री राधेश्याम राठिया जी ( सांसद लोकसभा रायगढ़) माननीय श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ( राजा साहब ) राज्य सभा सांसद,माननीय श्री अरुण धर दीवान जी (अध्यक्ष जिला भाजपा रायगढ़),माननीय श्री रवि भगत ( अध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ ) माननीय श्री सत्यानंद राठिया जी ( पूर्व मंत्री छ ग शासन , माननीय श्री सतीश चंद्र बेहरा जी ( महामंत्री भाजपा जिला रायगढ़ ) लैलूंगा विकास खंड के सभी मण्डल के अध्यक्ष एवं निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी,मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी गण मण्डल महामंत्री, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक , बूथ अध्यक्ष एवं विकास खण्ड लैलूंगा के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु और बड़ी संख्या में नगर की जनता भी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नगर पंचायत लैलूँगा के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर जोर दिया और नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया।


लैलूँगा के नगरवासी, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग और युवा उपस्थित रहे। नगर पंचायत की मुख्य नगर पंचायत अधिकारी पुष्पा खलखो ने समस्त अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास के लिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
