18/12/2025. ●●●
लैलूंगा | संगठनात्मक मजबूती पर भाजपा मंडल की अहम बैठक


आज दिनांक 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को मंडल के भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के 9 शक्ति केंद्र प्रभारियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान बूथ लेवल संगठन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 21 दिसंबर को प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और उसमें अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
यह बैठक लैलूंगा मंडल के महामंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए महामंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही तय होती है, इसलिए प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रभारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।






लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
