12/06/2026 💥💥💥लैलूंगा नगर पंचायत में अंधेरे में डूबा अग्रसेन चौक, जनता परेशान

लैलूंगा। नगर पंचायत लैलूंगा का प्रमुख एवं व्यस्ततम क्षेत्र अग्रसेन चौक इन दिनों अंधेरे में डूबा हुआ है। चौक पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही चौक और आसपास का क्षेत्र अंधकारमय हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बढ़ गई है। चौक से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइटें बंद होने या पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि अंधेरे के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। वहीं महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को रात के समय आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है।
नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि अग्रसेन चौक की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराया जाए तथा चौक में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
जनता का सवाल:
“जब अग्रसेन चौक जैसे मुख्य स्थान की यह स्थिति है, तो नगर की अन्य गलियों और वार्डों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।”




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
