29/12/2025.***लैलूंगा। रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जशपुर और भिलाई की टीमों के बीच रोमांचक अंदाज़ में खेला गया।





कड़े संघर्ष के बावजूद जशपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
फाइनल मुकाबले के अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक समिति और स्थानीय खेल प्रेमियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही






लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
