17/01/2026******लैलूंगा में भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्षों का भव्य स्वागत, संगठनात्मक मजबूती का संदेश

ल

ैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी मंडल लैलूंगा में जिला रायगढ़ के नवनियुक्त विभिन्न मोर्चा जिलाध्यक्षों का प्रथम आगमन उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय लैलूंगा में स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मान. मनोरंजन साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मान. ललित यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मान. यशवंत शिंदे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मान. अमलसाय राठिया एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मान. असलम हुसैन का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा कार्यकर्ताओं में समन्वय व अनुशासन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि सभी मोर्चों की सक्रियता से पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी।
मंडल नेतृत्व ने जिले से आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि लैलूंगा मंडल संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और संगठन सुदृढ़ी के संदेश के साथ हुआ।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
