17/12/2025. ●●●● *धान बिचौलियों का प्रशासन को खुला चैलेंज, खुलेआम जारी अवैध कारोबार


ल

ैलूंगा उड़ीसा क्षेत्र से अवैध धान बिचौलियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे प्रशासन को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। सरकारी नियमों, सख़्त निर्देशों और लगातार चेतावनियों के बावजूद उड़ीसा से अवैध धान खरीदी और परिवहन का खेल धड़ल्ले से जारी है। सवाल यह है कि आख़िर बिचौलियों को किसका संरक्षण प्राप्त है?
सूत्रों के अनुसार, धान खरीदी के तय मानकों को दरकिनार कर रात के अंधेरे में उड़ीसा से ट्रैक्टरों और ट्रकों से धान का अवैध परिवहन किया जा रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से बिचौलियों का मनोबल और बढ़ गया है। किसानों का आरोप है कि बिचौलिये कम दामों में धान खरीदकर मुनाफ़े का खेल खेल रहे हैं, जबकि असली किसान सरकारी लाभ से वंचित हो रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कभी-कभार दिखावटी कार्रवाई होती है, लेकिन स्थायी रोक लगाने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है। यही वजह है कि बिचौलिये अब बेखौफ़ होकर प्रशासन को ही खुली चुनौती दे रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा?
क्या उड़ीसा के अवैध धान कारोबार पर लगाम लगेगी, या फिर बिचौलियों का यह काला खेल यूं ही फलता-फूलता रहेगा? क्षेत्रवासियों की मांग है कि कठोर और निर्णायक कार्रवाई कर दोषियों पर सख़्त दंड लगाया जाए, ताकि किसानों को उनका हक़ मिल सके और व्यवस्था पर भरोसा कायम रह सके






लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
