Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

लैलूंगा दुर्गा देवी पंडालों में स्कंदमाता की पूजा करने उमड़ी भक्तों की भीड़

शेयर करें

28/09/2025. ●शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शनिवार को माता के पांचवां रूप स्कंदमाता की देवी मंदिरों में धूमधाम से पूजा की गई। इस दौरान लैलूंगा सर्व श्री दुर्गा पूजा समिती और नव दुर्गा मित्र मंडल लैलूंगा के मंदिरों में माता के आरती के समय बड़ी संख्या में भक्त पहुंच कर माता का आर्शीवाद प्राप्त किया, इसके साथ ही शनिवार शाम से पंडालों से कलश यात्रा भी निकलना शुरू हो गया है, ताकि रविवार से दुर्गा पंडाल में माता की पूजा-अर्चना शुरू हो सके।


उल्लेखनीय है कि इस बार शारदीय नवरात्र 10 दिनों का है, इसके चलते तृतिया तिथी दो दिन होने से शनिवार को नवरात्र के छठवें दिन माता के पांचवा रूप स्कंदमाता की पूजा की गई, इससे शनिवार को पूरे दिन देवी मंदिरों में बाहर से भी भक्त पहुंचते रहे, साथ ही शाम होते ही माता के महाआरती के समय भक्तों की संख्या काफी बढ़ जा रही है, हालांकि मंदिर समिति द्वारा पहले से ही विशेष तैयारी की गई है, जिसके चलते भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वहीं शनिवार को सुबह से ही शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी स्कंद माता की पूजा करने मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।


आज होगी मां कात्यानी की पूजा
रविवार को मां कात्यानी देवी की पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके लिए भी मंदिर समिति द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई। मान्यता है कि महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया था, इसलिए उन्हें कात्यायनी देवी कहा जाता है। ऐसे में सुबह से ही लोग फुल प्रसाद लेकर माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे।
भक्तिमय बना है माहौल
उल्लेखनीय है कि जब से नवरात्र पर्व शुरू हुआ है तब से देवी मंदिरों में मादर की थाप पर पचरा गीत की धुन सुनाई दे रही है। साथ ही भक्त माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में भक्तों का कहना है कि नवरात्र के नौ दिन बहुत खास होता है। इस समय जो भी भक्त तन-मन से माता का ध्यान करता है उसकी समस्या जरूर दूर होती है, यही कारण है कि इन दिनों पूरा माहौल भक्तिमय नजर है। साथ ही ज्यादातर लोग सुबह-शाम माता के दरबार में पहुंच कर आरती का लाभ उठा रहे हैं। जहां आसपास के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे पहुंच रहे हैं और पूजा-पाठ के बाद ज्योत दर्शन कर माता का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post