Breaking News
Tue. Mar 10th, 2026

लैलूँगा गौरीशंकर मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और शिव बारात, श्रद्धालुओं में उमंग

शेयर करें

लैलूंगा 26.02.2025:लैलूँगा गौरीशंकर मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और शिव बारात, श्रद्धालुओं में उमंग

लूँगा के नहर पारा स्थित गौरीशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। बीते छह वर्षों से यहां परंपरागत रूप से भव्य रुद्राभिषेक, हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति में डूबकर भगवान भोलेनाथ की अराधना की।

शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। शिव बारात में आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु नाच-गान और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि पर झूमते नजर आए। शिवभक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की जीवंत झांकी प्रस्तुत की, जिसने लोगों का मन मोह लिया।

बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में शिव भक्ति की धूम रही। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस आयोजन ने लैलूँगा क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

गौरीशंकर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर समूचा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post