Breaking News
Sat. Aug 29th, 2026

लैलूंगा में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’ – नहर पारा से निकलेगी ऐतिहासिक और भव्य शिव बारात

शेयर करें

15/02/2026 💥लैलूंगा में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’ – नहर पारा से निकलेगी ऐतिहासिक और भव्य शिव बारात

लैलूंगा का नहर पारा आज पूरी तरह भगवामय होने जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौरी शंकर मंदिर के तत्वावधान में भव्य और ऐतिहासिक शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, सजे-धजे घोड़े, डमरू-नगाड़ों की गूंज, डीजे पर बजते शिव भजनों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नगर पारा गूंज उठेगा। जगह-जगह पुष्प वर्षा, भव्य स्वागत मंच और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
मंदिर समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा की बारात को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। आयोजन समिति के अनुसार सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर में इस भव्य आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में आस्था की लहर साफ दिखाई दे रही है। आज लैलूंगा शिवमय होगा और बाबा की बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी, जहां श्रद्धालु झूमते-गाते हुए शामिल होंगे।
आज का संदेश साफ है – आस्था, उत्साह और एकता के साथ लैलूंगा बनाएगा भव्य शिव बारात का नया इतिहास!
🔱 हर-हर महादेव

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post