Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

लैलूंगा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, नगर गूंजा अटलमय नारों से

शेयर करें

25/12/2025.***लैलूंगा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण, नगर गूंजा अटलमय नारों सेैलूंगा। राष्ट्रनिर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण लैलूंगा नगर में पूरे सम्मान और गरिमा के साथ किया गया। यह ऐतिहासिक अवसर नगर के लिए गौरव का क्षण बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने अटल जी को राष्ट्रभाषा, सुशासन और भारतीय राजनीति का अडिग स्तंभ बताया।
समारोह में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिदार,मनोज अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत कपिल सिंघानिया, कृष्णा जायसवाल,रवि भगत ,जतीन साव सहित तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत के समस्त पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। मंच से अटल जी के विचारों और उनके संघर्षमय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा थे, जिनके विचार आज भी देश को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अटल जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र सेवा में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। अटल जी अमर रहें के नारों से स्थल गूंज उठा। नागरिकों की भारी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि अटल बिहारी वाजपेयी आज भी जन-जन के नेता हैं।
नगर पंचायत सभी पार्षद,समस्त जनपद सदस्य,तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं और नागरिकों के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। यह आयोजन लैलूंगा के इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post