लैलूंगा 11.07.2025 सांस्कृतिक धार्मिक प्रतियोगिता 2025 तृतीय वर्ष के विजेता बने कोतबा के निखिल शर्मा।
लोगों के अंदर सनातन धर्म की बातों की जानकारी बढ़े। इसी उद्देश्य से लैलूंगा निवासी धर्मरक्षक आचार्य पंडित परमानंद शास्त्री जी /(सोनू महाराज) के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया पर लगातार 3वर्षों से रामचरितमानस पर आधारित सांस्कृतिक धार्मिक प्रतियोगिता शुरु की गई।। जिसको इस वर्ष भी दिनांक 1जुलाई से 11जुलाई तक आयोजित किया गया।। प्रतिदिन प्रातः 9बजे एक प्रश्न पूछा जाता था जिसका कई लोग उत्तर भी देते थे।। जिसमें 11में से 6 सही उत्तर देकर निखिल शर्मा कोतबा प्रथम स्थान पर रहे और 3 उत्तर सही देकर तनु शर्मा कोतबा द्वितीय स्थान पर रही।।। ये भी संयोग रहा कि दोनों विजेता पतिपत्नी है।। 14जुलाई को प्रथम सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में पुरस्कार से दोनों विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।।। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी सोशल मीडिया मित्रों का आचार्य जी ने आभार व्यक्त किया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें