लैलूंगा 15/08/2025. 79 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। श्री रामेश्वर गहिरा माध्यमिक स्कूल के सभापति मधुकर सिंघानिया ने स्कूल में तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक और पालक और गण नागरिक उपस्थित रहे। स्कूल की छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकल गई भारत माता की जय , तिरंगा झंडा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। प्रभात फैरी लैलूंगा के मेन चौक तक निकल गया। श्री रामेश्वर गहिरा स्कूल के बच्चों की प्रभात फैरी अन्य स्कूलों के बच्चों से बिल्कुल अलग दिखाई दे रही थी। इस स्कूल की छात्र-छात्राओं की ड्रेस छात्राएं साड़ीयों में और बच्चे धोती कुर्ते में बहुत ही सुंदर नजर आए। रामेश्वर गहिरा स्कूल एक सांस्कृति स्कूल है जो कि लैलूंगा के लिए गौरव की बात है।


श


्री रामेश्वर गहिरा गुरु माध्यमिक स्कूल की छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक भाषण, नृत्य कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति। अतिथियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदों और वीरों को नमन करते हुए 79 वीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें
