Breaking News
Sat. May 23rd, 2026

लैलूंगा महतारी वंदन KYC के नाम पर ग्रामीणों से वसूली! 50-50 रुपए लेकर भी रिजेक्ट हुआ KYC, मड़िया कछार के ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

शेयर करें

23/05/2026 💥 💥💥लैलूंगा महतारी वंदन KYC के नाम पर ग्रामीणों से वसूली!

50-50 रुपए लेकर भी रिजेक्ट हुआ KYC, मड़िया कछार के ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

ैलूंगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गंजपुर के आश्रित ग्राम मड़िया कछार में महतारी वंदन योजना के KYC को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दीयागढ़ निवासी हीरालाल पटेल द्वारा पार्वती पटेल के ID से KYC किया गया, लेकिन प्रत्येक ग्रामीण से 50-50 रुपए की राशि वसूली गई।

ग्रामीणों का कहना है कि पैसा लेने के बावजूद कई लोगों का KYC रिजेक्ट हो गया, जिससे अब उन्हें दोबारा दूसरे लोगों के पास जाकर KYC करवाना पड़ रहा है। इससे गरीब ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

गांव में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सही तरीके से KYC किया जाता तो उन्हें दोबारा भटकना नहीं पड़ता। लोगों ने इसे गरीबों के साथ खुला अन्याय और अवैध वसूली बताया है।

ग्रामीणों ने लैलूंगा तहसीलदार को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

“गरीबों की योजना में भी कमाई का खेल?”

KYC के नाम पर वसूली से मचा हड़कंप, ग्रामीण बोले – पैसा लिया, काम फिर भी अधूरा!

मड़िया कछार में उठे इस विवाद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को राहत मिल पाती है या नहीं।



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post