Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

महाजेंको के पेड़ कटाई का ग्रामीण कर रहे जमकर विरोध , झूमझटकी के बीच विधायक कि पहली गिरफ्तार से माहौल हुआ गर्म

शेयर करें

लैलूंगा 26.06.2025 महाजेंको के पेड़ कटाई का ग्रामीण कर रहे जमकर विरोध , झूमझटकी के बीच विधायक कि पहली गिरफ्तार से माहौल हुआ गर्म

ायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के मुड़ा गॉव आज छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। महाजेंको के लिए पेड़ कटाई कराने के लिए प्रशासन के साथ वन विभाग कि पुरी टीम मुड़ागॉव में पेड़ कटाई कराने के लिए रात से पुरी तरह मुस्तैद थी। आज सुबह से वन विभाग के अधिकारी पेड़ कटाई का काम शुरू करने वाले थे उससे पहले सैकड़ो कि संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे जो पेड़ कटाई का विरोध कर रहे थे। जानकारी अनुसार लैलूंगा विधायक विधवाती सिदार भी विरोध करने पहुंची थी जिसे लेकर पुलिस ने पहली गिरफ्तारी विधायक विधावती का किया। उसके बाद लैलूंगा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया अपने टीम के साथ विरोध करने पहुँचे थे। सत्यानंद राठिया को भी गिरफ्तार करने कि बात सामने आई है


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post