Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

माण्ड नदी के चपले एनीकट में हाईड्रो पंपिंग सिंचाई परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

शेयर करें

09/01/2026******माण्ड नदी के चपले एनीकट में हाईड्रो पंपिंग सिंचाई परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

*मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ*

*तालाब व फील्ड चैनल के माध्यम से खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई जल*

ायगढ़, 08 जनवरी 2025। रायगढ़ जिले के विकासखण्ड खरसिया अंतर्गत माण्ड नदी पर स्थित चपले एनीकट में संचालित हाईड्रो पंपिंग आधारित सिंचाई कार्य का आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भारतीय विज्ञान संस्थान (आई.आई.एस.सी.) बैंगलुरू के प्रोफेसर श्री पुनित सिंह, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग श्री होमेश नायक, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तकनीकी अमला एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए 292.89 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 196.52 लाख रुपए की राशि का अनुबंध किया जा चुका है। वर्तमान में हाईड्रो टरबाईन पंप आधारित प्लेटफार्म का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, प्लेटफार्म से डिस्ट्रीब्यूशन चैम्बर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य 50 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। चपले एनीकट से हाईड्रो टरबाईन पंप आधारित प्लेटफार्म के मध्य पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगतिरत है।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से चपले एनीकट से पानी डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली के माध्यम से तालाब तक पहुंचाया जाएगा तथा वहां से फील्ड चैनल के जरिए किसानों के खेतों तक सिंचाई जल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post