Breaking News
Thu. Feb 5th, 2026

लैलूंगा: मनरेगा मजदूरों के साथ अन्याय! एक माह बाद भी मजदूरी नहीं, जिम्मेदार अधिकारी सुस्त

शेयर करें

01/02/2026.लैलूंगा: मनरेगा मजदूरों के साथ अन्याय! एक माह बाद भी मजदूरी नहीं, जिम्मेदार अधिकारी सुस्त

लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तोलगे में मनरेगा योजना के तहत चल रहे (व्ही बी जी राम जी) कार्य में लगे मजदूरों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। मजदूरों ने कड़ी धूप में पसीना बहाकर काम पूरा किया, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं मिल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मनरेगा का कार्य मुख्य रूप से गरीब एवं मजदूर तबके के लोग करते हैं, जिनकी आजीविका इसी मजदूरी पर निर्भर रहती है। शासन के नियमों के अनुसार मजदूरों को एक माह के भीतर भुगतान किया जाना अनिवार्य है, लेकिन ग्राम पंचायत तोलगे में इस नियम की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
ग्राम पंचायत स्तर पर स्थिति स्पष्ट है—रोजगार सहायक द्वारा मजदूरों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज जनपद कार्यालय में समय पर जमा कर दिए गए हैं। इसके बावजूद लैलूंगा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पीओ सरजी द्वारा भुगतान प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही और सुस्ती दिखाई जा रही है।
यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है—
जब कागजात पूरे हैं, काम पूरा हो चुका है, तो फिर मजदूरों की मेहनत की कमाई आखिर किस वजह से रोकी जा रही है?
क्या गरीब मजदूरों की मेहनत का कोई मोल नहीं?
स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूरों की मजदूरी उनके पसीने के सूखने के साथ ही मिलनी चाहिए, न कि उन्हें महीनों तक भटकने पर मजबूर किया जाए। यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो मजदूरों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक संज्ञान लेता है और मनरेगा मजदूरों को उनका हक कब तक मिलता है।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post