15/03/2026 🚨💥🌼 प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लमडांड में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित 🌼


आ


ज दिनांक 15/03/2026 को लैलूंगा विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, लमडांड में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में निगरानी समिति की उपस्थिति में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जनपद सदस्य उमा लीलाधर पटेल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में चमरा राम प्रधान तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत लमडांड के सरपंच कशराम प्रजा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर धूप-दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात छात्रावास के छात्र छत्रपाल द्वारा मंच संचालन अत्यंत सुंदर, सहज और प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक नंद किशोर सतपथी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया तथा विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि उमा लीलाधर पटेल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्रावास के बच्चे भविष्य में अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करें, यही हमारी कामना है।
विशिष्ट अतिथि चमरा राम प्रधान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से सदैव अपने गुरुओं और माता-पिता का सम्मान करने तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कशराम प्रजा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह विदाई अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विदाई ले रहे विद्यार्थियों द्वारा भी छात्रावास में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए गए। बच्चों ने छात्रावास में मिले स्नेह, अनुशासन, मार्गदर्शन और साथियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को याद करते हुए भावुक होकर अपने विचार व्यक्त किए तथा छात्रावास परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।
तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को चंदन तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ भेंट किए गए तथा उन्हें फाइल और पेन प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा।
कार्यक्रम के समापन की घोषणा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमडांड के प्राचार्य प्रतिनिधि के रूप में राहुल गौतम द्वारा की गई।
अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्नेहपूर्वक भोजन ग्रहण किया और बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
🚨



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
