21/06/2026 💥💥🚨🌸 प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लमडांड में योग शिविर का सफल आयोजन 🌸
लैलूंगा लमडांड, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लमडांड में योग शिविर का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री दयाराम बेहरा एवं छात्रावास अधीक्षक श्री नन्द किशोर सतपथी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ, निरोग एवं अनुशासित जीवन का आधार बताते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। उपस्थित विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
योग शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया गया।
*




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
