23/02/2026 💥💥💥टटकेला–केशला मुख्य मार्ग पर सी.सी. रोड का भूमिपूजन, विकास की ओर बढ़ा एक और कदम


आज ग्राम पंचायत टटकेला एवं केशला के मुख्य मार्ग पर सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रहा है, जिसके पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशला क्षेत्र की बी.डी.सी. श्रीमती सौभागी दशरथ गुप्ता जी उपस्थित रहीं। उनके साथ ग्राम पंचायत टटकेला की सरपंच श्रीमती राजकुमारी दिनकर, केशला की सरपंच श्रीमती पुष्पा सिदार, उपसरपंच श्री नानदाऊ सिदार जी सहित दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विधि-विधान से भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क विकास की धुरी होती है। मजबूत और सुगम सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाती हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देती हैं। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की अपेक्षा जताई।
निश्चित ही इस सी.सी. रोड के निर्माण से टटकेला और केशला के बीच संपर्क और मजबूत होगा, समय की बचत होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा





लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
