Breaking News
Thu. Aug 14th, 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ में संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल*

शेयर करें

13/08/2025. *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ में संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल**पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण*रायगढ़, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 अगस्त को धरमजयगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, एवं दशहरा मैदान में आयोजित संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.05 बजे शासकीय कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड धरमजयगढ़ पहुंचेंगे। यहां से वे अटल परिसर धरमजयगढ़ पहुंचेंगे व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसके पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे से दशहरा मैदान धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2.10 बजे मुख्यमंत्री श्री साय शासकीय कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड, धरमजयगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post