Breaking News
Fri. Feb 6th, 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से करेंगे अटल परिसर का लोकार्पण*

शेयर करें

25/12/2025.**● *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से करेंगे अटल परिसर का लोकार्पण*

रायगढ़, 24 दिसम्बर 2025/ नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण 25 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल रूप से शामिल होकर अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की गरिमामय वर्चुअल उपस्थिति रहेगी।
नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा आयोजित यह वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम 25 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे से अटल परिसर सर्किट हाउस चौक रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं सभापति श्री डिग्री लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post