Breaking News
Sat. Feb 7th, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह :सुखमय जीवन के संकल्प के साथ 75 वर-वधुओं के जोड़ें ने लिए फेरे,नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पतियों को राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप ने दी शुभकामनाएं

शेयर करें

लैलूंगा 30.01.2025 मुख्यमंत्री कन्या विवाह :सुखमय जीवन के संकल्प के साथ 75 वर-वधुओं के जोड़ें ने लिए फेरे,नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पतियों को राज्यसभा संसद देवेंद्र प्रताप ने दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम लैलूंगा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत आज 75 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य सभा सांसद प्रताप सिंह जी शामिल हुए।

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि वर-वधुओं का सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जोड़ों को अपने माता-पिता, परिवार जन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने वाले 75 दम्पतियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। आप सभी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है, जिसका निर्वहन कुशलता पूर्वक करें। उन्होंने अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने व घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखने हेतु नव जोड़ां को प्रेरित किया।
उन्होंने आमजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया
इस अवसर पर राजस्थान संसद भवन प्रताप सिंह, विधायक विद्यावती सिदार, जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सुखन, समस्त बीडीसी, नगर अध्यक्ष कपिल सिंघानिया उपाध्यक्ष कृष्णा जायसवाल , समस्त पार्षदगण तीनों मंडल के मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखेगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post