Breaking News
Tue. Mar 31st, 2026

नल-जल योजना फेल: 7 महीने से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ऐंकरा के ग्रामीण, गर्मी में बढ़ी परेशानी

शेयर करें

31/03/2026 🚨💥नल-जल योजना फेल: 7 महीने से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ऐंकरा के ग्रामीण, गर्मी में बढ़ी परेशानी

लैलूंगा/रायगढ़। ग्राम पंचायत तोलगे के आश्रित ग्राम ऐंकरा में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा आवास पारा ऐंकरा में बीते करीब 7 महीनों से लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि मार्च जैसे गर्मी के महीने में भी ग्रामीणों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के तहत पाइपलाइन और नल तो लगाए गए, लेकिन पानी की सप्लाई नियमित रूप से शुरू ही नहीं हो सकी। कई बार मोहल्लेवासियों ने संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि जिला स्तरीय शिविर में भी इस मुद्दे को उठाने की तैयारी है, ताकि प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा जा सके। बावजूद इसके पीएचई विभाग की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिलने से लोगों में भारी आक्रोश है।
गांव के लोगों का कहना है कि सरकार जहां एक ओर हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं ऐंकरा में हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में और भी गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार कब जागेंगे और कब तक ऐंकरा के लोग यूं ही पानी के लिए तरसते रहेंगे?

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post