Breaking News
Sun. Feb 8th, 2026

नवनिर्मित रामचंडी मंदिर झगरपुर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिवस हुआ भव्य कलश यात्रा

शेयर करें

09/10/2025. नवनिर्मित रामचंडी मंदिर झगरपुर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिवस हुआ भव्य कलश यात्रा, भारी संख्या में समाज की महिलाएं हुई सम्मिलित

लैलूंगा

अखिल भारतीय कोलता समाज आंचलिक सभा लैलूंगा के तत्वाधान में अंचल के झगरपुर में नवनिर्मित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिवस में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया आयोजित कलश यात्रा के दौरान भारी संख्या में कोलता समाज की महिला एवं पुरुष शामिल हुए। मां रामचंडी के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आगाज 8 अक्टूबर बुधवार को कलश यात्रा कर प्रारंभ किया गया। आगामी कार्यक्रम 9 अक्टूबर गुरुवार प्रातः 10:00 बजे बेदी पूजन , मंडपाछादन, जलाधिवास, कुंभभराई रात्रि कालीन भागवत कार्यक्रम। 10 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे धान्याधिवास, अन्नाधिवास, रात्रि कालीन गाहक बाहक। 11 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 1:00 बजे बेदी पूजन महा स्नान, नेत्रो मिलन, शोभा यात्रा रात्रि कालीन कीर्तन धारा कार्यक्रम का आयोजन। 12 अक्टूबर रविवार बेदी पूजन, शिखर कलश स्थापन, ध्वजारोहण विग्रह स्थापन, अचल प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति रात्रि कालीन नाटक प्रतियोगिता भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post