. रायगढ़ 31 जुलाई 2025
*एन.एच.एम. कर्मचारियों ने दी चेतावनी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान*
*पांच सहमति मांगों पर नहीं हुआ अब तक अमल*
*अबकी बार आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद*
*मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने पर भी नहीं बनी बात, 155 से अधिक बार ज्ञापन दिया जा चुका है*
छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ ने आज अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की है। यह निर्णय 30 जुलाई को आयोजित प्रांतीय बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने की।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त 2025 तक नियमितीकरण और अन्य 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत होगी। इस आंदोलन में 16000 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मी शामिल होंगे।
🔴 *महत्वपूर्ण बिंदुः-*
एन.एच.एम. कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष जारी है।
मिशन स्तर की 5 मांगों पर सहमति बनने के बावजूद अब तक अमल नहीं किया गया।
अबकी बार आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी बंद रहेंगी, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ेगा।
एन.एच.एम. कर्मी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं, इनकी हड़ताल से सामान्य से लेकर आपातकालीन सेवाएं चरमरा जाएंगी।
🟡 *संघ की प्रमुख मांगेंः-*
ऽनियमितीकरण ध् सिविलियन,
▪️ग्रेड पे निर्धारण,
▪️मेडिकल अवकाश की सुविधा
▪️स्थानांतरण नीति का निर्धारण
▪️अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन सहित 10 सूत्रीय मांगों का समाधान
▪️27 प्रतिशत घोषित वेतन वृद्धि का शीघ्र लाभ सहित 10 मांगे शामिल हैं,
*संघ का कहना हैः-*
“मोदी जी की गारंटी में 100 दिन के भीतर नियमितीकरण हेतु कमेटी गठन की बात कही गई थी। अब डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं, पर न कमेटी बनी और न ही कोई निर्णय हुआ। पिछले डेढ़ वर्षों में 155 से अधिक बार ज्ञापन सौंपे गए, मगर सरकार की ओर से केवल आश्वासन मिले।”
*20 वर्षो से हैं लंबित माँगः -*
10 से 17 जुलाई तक चरणबद्ध आंदोलन किया गया।
विधानसभा घेराव भी किया गया था।
एन.एच.एम कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया था।
*वर्जन:-* अब कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेना होगा, अन्यथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी संकट खड़ा हो सकता है।
*- डॉ अमित कुमार मिरी*
प्रदेशाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ
पूरन दास
प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी
छ ग प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ
लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड नवागांव में महिला रेखा राऊत की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी लुकेश्वर यादव (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कल शाम हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लोहे की धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल किया गया। घटना 25 जुलाई की शाम की है, जब मृतिका के पति कृष्णा राउत (47 वर्ष) ने लैलूंगा पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम नवागांव पहुंची, जहां मनुभर यादव के घर के सामने सड़क पर रेखा राउत (45 वर्ष) का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और प्रार्थी के कथन के आधार पर बिना नंबरी अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। कृष्णा राउत ने बताया कि उसकी बेटी प्रीति राउत और दामाद करीब
20 दिन पहले मायके आए थे। कुछ दिनों पूर्व गांव के रथ देखने के दौरान आरोपी लुकेश्वर यादव द्वारा उसकी बेटी प्रीति के साथ अश्लील हरकत की गई थी, जिसे रेखा राउत (मृतिका) ने डांटा था। बाद में लुकेश्वर के पिता ने क्षमा मांगी और दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। परंतु आरोपी लुकेश्वर यादव मन में रंजिश पाले बैठा था। 25 जुलाई की शाम जब रेखा राउत ऊपर पारा से लौट रही थी, तभी लुकेश्वर यादव ने अपने घर से लोहे की कुल्हाड़ी लेकर रास्ते में उसकी दो-तीन बार वार कर निर्मम हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी लुकेश्वर यादव पिता मनुभर यादव निवासी नवागांव धौराडांड को हिरासत में लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून से सने कपड़े जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 103(1) भा.दं.सं. (BNS) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस गंभीर अपराध की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे, उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेश दर्शन आरक्षक संतराम कैवर्त,सुमित एक्का , एलियस करकेट्टा और महिला आरक्षक पंकजनी गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क करें