07/05/2026 🚨 *“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
🚨 *साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 18 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*
🚨 *उड़ीसा से स्कूटी में गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की थी तैयारी, नाकेबंदी कर पुलिस ने दबोचा*
🚨 *गांजा, स्कूटी और मोबाइल सहित कार्रवाई में ₹2.11 लाख की संपत्ति जब्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई*
🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश— नशे के कारोबार, तस्करी और अवैध बिक्री में संलिप्त अपराधियों पर लगातार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।*

*रायगढ़, 7 मई* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पिछले दिनों पुसौर क्षेत्र अंतर्गत गांजे की खेप पकड़ी गई थी । कल थाना साइबर और थाना चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से रायगढ़ गांजा की खेप लेकर आ रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा की ओर से एक नीले रंग की Hero Destini Prime Scooter स्कूटी में तीन व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक श्री विजय चेलक के नेतृत्व में थाना साइबर और थाना चक्रधरनगर की पुलिस टीम द्वारा ग्राम सम्बलपुरी मेन रोड पर नाकेबंदी की गई। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक नीले रंग की स्कूटी आती दिखाई दी, जिसे रोककर तीनों संदेहियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने नाम विजय एक्का, हेमसागर यादव एवं परमेश्वर यादव बताए।
विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी हेमसागर यादव के कब्जे में रखे दो बोरों से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गवाहों की उपस्थिति में बरामदगी पंचनामा तैयार कर मादक पदार्थ का वजन कराया गया, जिसमें दो बोरी में कुल 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1,81,000 आंकी गई। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ में बिक्री करना स्वीकार किया। कार्रवाई के दौरान गांजा के अलावा आरोपी हेमसागर यादव के कब्जे से Vivo Y100A Smartphone मोबाइल फोन तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹2,11,000 है।
*आरोपियों विजय एक्का पिता स्व. बेहानू एक्का उम्र 34 वर्ष निवासी नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, हेमसागर यादव पिता उदयराम यादव उम्र 43 वर्ष निवासी नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ तथा परमेश्वर यादव पिता स्व. महेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष निवासी फरसाटोली थाना बागबहार जिला जशपुर* के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 20, 29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
गांजा रेड कार्यवाही में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, दुर्गेश सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पण्डा, प्रशांत पण्डा, जगमोहन ओग्रे, नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल, रोशन एक्का थाना चक्रधरनगर के उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक चन्द्र कुमारे बंजारे की अहम भूमिका रही है ।
👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—
*“रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्ति अवैध कारोबार छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़कर जीवन यापन करें।”




लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।
लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें
