Breaking News
Fri. Mar 13th, 2026

*“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार*

शेयर करें

13/03/2026 🚨💥💥

🚨 *“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार*

🚨 *तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े गांजा सप्लायर मिथुन सा को किया गिरफ्तार*

🚨 *पहले पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में मिला था सप्लायर का सुराग*

🚨 *एसएसपी शशिमोहन के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन तलाश” में फरार आरोपियों की घेराबंदी*

🚨 *एसएसपी शशि मोहन सिंह — ऑपरेशन तलाश में फरार आरोपियों और वारंटियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी*

*रायगढ़, 13 मार्च।*
रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन तलाश”* के तहत थाना तमनार पुलिस को फरार गांजा सप्लायर को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

➡️ *कार्यवाही विवरण*

जानकारी अनुसार दिनांक 17 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक *नीले रंग की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 13 AF 1306)* से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर टपरिया-हमीरपुर बॉर्डर से धौराभांठा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर थाना तमनार पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों (1) मनोज कुमार प्रधान पिता भिखारी प्रधान, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (2) संजय कुमार देहरीपिता अभिमन्यु देहरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.150 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 9200 रुपये), दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की थी। प्रकरण में थाना तमनार में *अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने गांजा सप्लायर का मोबाइल नंबर बताया। मोबाइल डिटेल के आधार पर पुलिस ने सप्लायर की पहचान मिथुन सा के रूप में की, जो टपरिया थाना हिमगीर जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) का निवासी है।
इसके बाद थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुंदरगढ़ (ओडिशा) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में *आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त* किया गया। आरोपी ने बताया कि गांजा बिक्री से प्राप्त रकम वह खर्च कर चुका है।

*गिरफ्तार आरोपी* —
मिथुन सा पिता — लबा सा उम्र — 32 वर्ष
निवासी — टपरिया, थाना हिमगीर, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)

आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के हमराह एएसआई शशिदेव भोय, प्रधान आरक्षक देव राठिया. विपिन पटेल का विशेष योगदान रहा ।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है ।”*

लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post