Breaking News
Sun. Jul 19th, 2026

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल बने वनरक्षक दिनेश गुप्ता

शेयर करें

09/06/2026 💥💥पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल बने वनरक्षक दिनेश गुप्ता

ऐंकरा। पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ऐंकरा बीट प्रभारी दिनेश गुप्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने अपने फायर वाचर नेहरू डेल्की के साथ मिलकर कम समय में ऐसे कई कार्य किए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव पर्यावरण और स्थानीय जनजीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में वर्षों से जल संरक्षण की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी, वहां दिनेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अनेक जल संरक्षण एवं वन विकास संबंधी कार्य कराए गए। इन प्रयासों से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला, बल्कि वन क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी मदद मिली है।
इसके साथ ही विभिन्न कार्यों के माध्यम से बड़ी संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुषों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि बेरोजगारी जैसी समस्या को कम करने में इन कार्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रोजगार मिलने से अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिला है।
क्षेत्रवासियों ने दिनेश गुप्ता के कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनहित के लिए उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। ग्रामीणों ने उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और जनहितैषी अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं।
क्षेत्रवासियों ने दिनेश गुप्ता एवं उनकी टीम को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी हैं



लोकमत 24 इस मामले पर लगातार नजर रखगा और आपको आगे की जानकारी देता रहेगा।

लैलूंगा अस्पताल में वसूली और भ्रस्टाचार की जानकारी देनें के लिए संपर्क करें |
प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसघोरी की जानकारी देने के लिए संपर्क रें

शेयर करें

By Rakesh Jaiswal

Lokmat24 News  एक विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको छत्तीसगढ़ की ताज़ा और सटीक ख़बरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सच्चाई को आप तक पहुंचाना है | Contact - 9424188025

Related Post